Posts

Showing posts from March, 2022

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 15 के प्रश्न उत्तर || Class 9 science chapter 15 question answer in hindi ||

Image
  NCERT Solutions for Class 9 Science  Chapter 15 Improvement in Food Resources. पाठगत हल प्रश्न (NCERT INTEXT QUESTIONS SOLVED) NCERT पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 229) प्र० 1. अनाज, दाल, फल तथा सब्ज़ियों से हमें क्या प्राप्त होता है? उत्तर- अनाज से कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है जो हमें ऊर्जा प्रदान करता है। दालों से प्रोटीन प्राप्त होता है। फलों तथा सब्जियों से विटामिन तथा खनिज लवण प्राप्त होते हैं, कुछ मात्रा में प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट भी प्राप्त होते हैं। NCERT पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 230) प्र० 1. जैविक तथा अजैविक कारक किस प्रकार फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं? उत्तर- जैविक (रोग, कीट तथा निमेटोड) तथा अजैविक (सूखा, क्षारता, जलाक्रांति, गरमी, ठंडा तथा पाला) परिस्थितियों के कारण फसल उत्पादन कम हो सकता है और फसल नष्ट हो सकती है। इन दोनों कारकों के संयुक्त प्रभाव निम्न हो सकते हैं कीटों का संक्रमण। अनाज के भार में कमी। खराब अंकुरण क्षमता। गुणवत्ता में कमी। बदरंग (Discolouration) हो जाना। बाजार मूल्य में ह्रास (कमी) हो जाना। प्र० 2. फसल सुधार के लिए ऐच्छिक सस्य विज्ञान ...